भोपाल। मोहित झाबा के दोहरे प्रदर्शन से एनसीसीसी ने एचसीए को 54 रनों से हराकर दूसरी एनके राई स्मृति टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में एकतरफा जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर रविवार को एनसीसीसी ने 166 रन बनाए। इसमें भूपेन्द्र सिंह 39, मोहित झाबा 37, अभिषेक चन्देल 26 रन बनाए। एचसीए से शरीफउर्रहमान ने 2 सोनू बाथम और यासिर समद को 1-1 सफलता मिली। जवाब में एचसीए की टीम 112 रन ही बना सकी। समद (77) के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कर सका। गौरव शर्मा को तीन विकेट मिले। मोहित झाबा और रीतेश ठाकुर को दो-दो सफलता मिली। मोहित झाबा मैन आफॅ द मैच चुने गए। उन्हें एनसीसीसी के कोच भुवन शुक्ला ने पुरस्कृत किया।

