कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट का 50वां शतक जड़ा। इसकी मदद से टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। भारत ने 230 रन की बढ़त बना ली है और अब श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका ने 231 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरी इनिंग में 2 विकेट के नुकसान पर 2 रन बना लिए हैं। थिरिमाने (1) और एंजेलो मैथ्यूज (0) क्रीज पर हैं। उन्हें पहला झटका पहले ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया। भुवी ने ओपनर समरविक्रमा को बोल्ड किया। इससे पहले पांचवे दिन भारत ने अपनी दूसरी इनिंग 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाकर घोषित कर दी। कप्तान विराट कोहली ने यहां करियर की 18वीं टेस्ट सेन्चुरी लगाए। उन्होंने 104 रन की नॉटआउट इनिंग खेली। वहीं, मोहम्मद शमी भी 12 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम इंडिया ने दूसरी इनिंग में 230 रन की लीड ली। इससे पहले श्रीलंका ने पहली इनिंग में 294 रन बनाकर 122 रन की बढ़त ली थी। वहीं, भारत ने पहली इनिंग में 172 रन बनाए थे।

