नई दिल्ली : भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20आई मुकाबले में गजब की पारी खेली और टीम की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई साथ ही वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। संजू ने इस मैच में 33 गेंदों पर 67 रन की तेज पारी खेली और इस दौरान लगाए 4 छक्कों के दम पर अभिषेक शर्मा के बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। संजू अब टी20आई में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक की बराबरी पर आ गए।
संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 67 रन बनाए और इस दौरान 4 छक्के व 8 चौके भी जड़े। इन 4 छक्कों के दम पर संजू अब टी20आई में 200 टीम टोटल यानी 200 से ज्यादा रन बनने वाले मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक की बराबरी पर आ गए। अभिषेक ने अब तक 200 प्लस टीम टोटल में कुल 78 छक्के लगाए हैं तो वहीं संजू ने भी इतने ही छक्के लगाए हैं और दोनों संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में 65 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव तीसरे जबकि रोहित शर्मा 64 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
- 78 छक्के: संजू सैमसन
- 78 छक्के: अभिषेक शर्मा
- 65 छक्के: सूर्यकुमार यादव
- 64 छक्के: रोहित शर्मा
- 57 छक्के: क्विंटन डिकॉक
- 54 छक्के: जोस बटलर
- 54 छक्के: हार्दिक पंड्या
संजू ने कीवी टीम के खिलाफ पहले टी20 मैच में 67 रन बनाए और वो अब 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। संजू ने 200 प्लस टीम टोटल में कुल 7 बार 50 प्लस की पारी खेली है जबकि जोस बटलर ने ऐसा 6 बार किया था। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव एक साथ पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 13-13 बार ये कमाल किया है। इविन लुईस और ग्लेन मैक्सवेल ने ऐसा 8-8 बार किया है और दोनों एक साथ दूसरे स्थान पर हैं।
T20I में 200+ के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज
- 13: अभिषेक शर्मा
- 13: सूर्यकुमार यादव
- 08: इविन लुईस
- 08: ग्लेन मैक्सवेल
- 07: संजू सैमसन
- 06: जोस बटलर


