प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर से बराबर किया हिसाब, आखिरी ओवर में फिर आमना-सामना

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन चाहिए थे और क्रीज पर डेविड मिलर के साथ विप्रज निगम मौजूद थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआत की चार गेंदों पर 11 रन जरूर दे दिए और एक विकेट भी लिया, जिससे मैच पूरी तरह दिल्ली की पकड़ में नजर आने लगा। हालांकि, दबाव के बीच उन्होंने शानदार वापसी की और आखिरी दो गेंदों पर दो रन नहीं बनने दिए। इसी के साथ उन्होंने डेविड मिलर से पुराना हिसाब चुकता करते हुए गुजरात टाइटंस को यादगार जीत दिला दी।

आईपीएल में प्रसिद्ध कृष्णा और डेविड मिलर दूसरी बार आखिरी ओवर में आमने-सामने थे। 2022 में क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला था। गुजरात को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। मिलर ने प्रसिद्ध को पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया था। 4 साल बाद दोनों फिर आमने-सामने थे। मिलर जब स्ट्राइक पर आए तो दिल्ली को 3 गेंद पर 8 रन चाहिए थे।

प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर से लिया बदला, हिसाब किया बराबर

डेविड मिलर ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अंतिम दो गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। इसी दौरान मिलर ने कुलदीप यादव को पांचवीं गेंद पर रन लेने से मना कर दिया, जिसके बाद वह अगली गेंद पर शॉट भी नहीं खेल पाए। रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली ने वाइड के लिए रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। इस तरह गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 1 रन से जीत लिया और प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर से चार साल पुराना हिसाब भी चुकता कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here