नई दिल्ली : इंग्लैंड ने भारत को मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में जोस बटलर ने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 कैच लपके। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली और एक खास उपलब्धि अपने नाम की। इसी के साथ बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 से ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए, जिसमें पॉल स्टर्लिंग, रोहित शर्मा और बाबर आजम जैसे दिग्गज पहले से मौजूद हैं।
बटलर का बड़ा कारनामा, टी20आई में बनाया खास रिकॉर्ड
जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 21 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.43 का रहा। अपनी इस पारी में लगाए गए 6 बाउंड्री (2 छक्के और 4 चौके) के दम पर बटलर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की। वह पॉल स्टर्लिंग, रोहित शर्मा और बाबर आजम के साथ 550 से ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए। बटलर अब टी20आई में यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का कमाल बटलर से पहले पॉल स्टारलिंग, रोहित शर्मा और बाबर आजम कर चुके हैं। पॉल स्टारलिंग ने क्रिकेट के सबसे छोटो प्रारूप में इंटरनेशनल लेवल पर कुल 590 बाउंड्रीज लगाए थे जिसमें 449 चौके और 141 छक्के शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 383 छक्के और 205 चौकों के साथ कुल 588 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद बाबर आजम ने 557 बाउंड्रीज लगाए हैं जिसमें 477 चौके व 80 छक्के शामिल हैं। जोस बटलर ने अब तक 551 बाउंड्रीज लगाए हैं जिसमें 375 चौके और 176 छक्के शामिल हैं।
T20I में 550 से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाज
590 बाउंड्रीज- पॉल स्टारलिंग (449 चौके, 141 छक्के)
588 बाउंड्रीज- रोहित शर्मा (383 चौके, 205 छक्के)
557 बाउंड्रीज- बाबर आजम (477 चौके, 80 छक्के)
551 बाउंड्रीज- जोस बटलर (375 चौके, 176 छक्के)


