नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना चौथा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने एक समय 125 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उनके कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रनों की तो वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किए गए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 20 ओवर्स में 201 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में 201 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
दोनों टीमों का अभी तक इस सीजन सफर शानदार देखने को मिला है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग की कप्तानी में खेलते हुए तीनों मुकाबलों को अब तक शानदार तरीके से अपने नाम किया है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 2 मैचों में खेलते हुए उसे एकतरफा अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। ऐसे में दोनों टीमों में से कोई एक टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने में कामयाब हो सकेगी।
दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 17 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा तीन मैच रद्द रहे हैं। ऐसे में इस मैच में भी कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद की जा सकती है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बात की जाए तो वह 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
RR vs RCB: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे


