वनडे में सबसे ज्यादा 50+ साझेदारियां करने वाली जोड़ियों में सचिन-गांगुली शीर्ष पर

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके, जबकि विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए भारत के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी की। वनडे क्रिकेट में रोहित और कोहली के बीच यह 38वीं 50+ साझेदारी रही। इस साझेदारी के साथ ही दोनों बल्लेबाज वनडे में सबसे ज्यादा बार 50+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए।

रोहित-कोहली की जोड़ी ने रचा नया रिकॉर्ड, 38वीं बार हुई 50+ साझेदारी

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली ने 65 रन बनाए। इस मुकाबले में शुभमन गिल जब 31 रन बनाकर आउट हो गए तब तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कोहली और ओपन कर रहे रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए लॉर्ड्स में 61 गेंदों पर 60 रन की अच्छी पार्टनरशिप हुई। इसके बाद रोहित शर्मा आउट हो गए और ये साझेदारी टूट गई। रोहित और कोहली के बीच वनडे में ये 38वीं बार 50 प्लस रन की साझेदारी हुई।

वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन की साझेदारी करने के मामले में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं जिनके बीच ऐसा 55 बार हुआ था जबकि कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बीच वनडे में 47 बार 50 प्लस रन की साझेदारी हुई थी और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिनके बीच ऐसा 45 बार हुआ था तो वहीं गार्डेन ग्रीनिज और डेसमन हेन्स के बीच 50 प्लस की साझेदारी 40 बार हुई थी और वो मार्वन अट्टापट्टू और सनत जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

वनडे में सर्वाधिक 50+ पार्टनरशिप करने वाले बल्लेबाजों की जोड़ी

55 – सौरव गांगुली/सचिन तेंदुलकर
47- कुमार संगकारा/महेला जयवर्धने
45 – एडम गिलक्रिस्ट/ मैथ्यू हेडेन
40 – गार्डन ग्रीनिज/डेसमन हेन्स
40 – मार्वन अट्टापट्टू/सनत जयसूर्या
39 – तिलकरत्ने दिलशान/कुमार संगकारा
38 – रोहित शर्मा/विराट कोहली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here