नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला भले ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में खामोश रहा हो, लेकिन 2023 से अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह शीर्ष पर कायम हैं। यह आंकड़ा बताता है कि रोहित आज भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखते हैं और मौका मिलने पर बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं।
2023 से वनडे में रोहित शर्मा ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा ने साल 2023 ले लेकर अब तक कुल 51 पारियां वनडे क्रिकेट में खेले हैं जिसमें उन्होंने 2303 रन बनाए हैं और इसमें उनके बल्ले से 246 छक्के और 108 छक्के निकले हैं। 51 पारियों में 108 छक्के लगाकर वो साल 2023 से अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इन 51 पारियों में रोहित ने 4 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए हैं।
साल 2023 से लेकर अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुहम्मद वसीम हैं जिन्होंने 46 पारियों में कुल 68 छक्के लगाए हैं जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद डेरिल मिचेल ने भी 46 पारियों में कुल 65 सिक्स जड़े हैं। इस सूची में चौथे नंबर पर शाई होप हैं जिन्होंने 47 पारियों में कुल 64 छक्के लगाए हैं तो वहीं मिचेल मार्श और शुभमन गिल इस लिस्ट में संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं। मार्श ने 30 पारियों में 57 जबकि शुभमन गिल ने भी 50 पारियों में 57 छक्के लगाए हैं।
2023 से ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
108 छक्के– रोहित शर्मा (51 पारियां)
68 छक्के– मुहम्मद वसीम (46 पारियां)
65 छक्के– डेरिल मिचेल (46 पारियां)
64 छक्के– शाई होप (47 पारियां)
57 छक्के– मिचेल मार्श (30 पारियां)
57 छक्के– शुभमन गिल (50 पारियां)
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम
वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा इस लिस्ट में भी पहले स्थान पर हैं। रोहित ने अब तक अपने वनडे करियर में खेले 287 मैचों की 279 पारियों में कुल 364 छक्के लगाए हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी शामिल हैं जिन्होंने 398 मैचों की 369 मैचों में 351 छक्के लगाए थे। तीसरे स्थान पर मौजूद क्रिस गेल ने 301 मैचों की 294 पारियों में कुल 331 छक्के लगाए थे।


