सचिन तेंदुलकर हाउस बना अंडर-17 चैंपियन, रोमांचक फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी हाउस को 1 रन से हराया

0

भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इंटर हाउस अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सचिन तेंदुलकर हाउस ने महेंद्र सिंह धोनी हाउस को मात्र 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का फैसला अंतिम क्षणों में हुआ और दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर हाउस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम के कप्तान कनव मिश्रा ने 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि प्रिंस अहीरवार ने 32 रन का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी हाउस की ओर से शौर्य बडोनिया, तेजस पाल और शिवांश पाठक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए।

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी हाउस की टीम जीत के बेहद करीब पहुंचकर 150 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से तेजस पाल ने 48 रन और आदर्श धाकड़ ने 42 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सचिन तेंदुलकर हाउस की ओर से शिवांश पाठक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। दर्श जोशी और हिरदेश सियोते ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए शिवांश पाठक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्रिकेट कोच के.डी. गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

व्यक्तिगत पुरस्कार

  • श्रेष्ठ बल्लेबाज: आरुष द्विवेदी
  • श्रेष्ठ गेंदबाज: दर्श जोशी
  • प्लेयर ऑफ द मैच: शिवांश पाठक
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: तेजस पाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here