27.3 C
New Delhi
Tuesday, June 3, 2025

साइना मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

सरावक (मलेशिया) | दुनिया की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सत्र के शुरुआती मलेशियाई मास्टर्स में महिला एकल खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाये जब उन्होंने शुक्रवार (20 जनवरी) को यहां 120,000 डॉलर ईनामी राशि के ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने दबदबा बनाते हुए आठवीं वरीय इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी को 40 मिनट में 21-15 21-14 पराजित किया। यह दुनिया की 40वीं नंबर की खिलाड़ी पर इस भारतीय की तीसरी जीत है।
शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया था। अब सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत हांगकांग की यिप पुई यिन से होगी। यिन के खिलाफ साइना का जीत का रिकॉर्ड 6-2 है, जिन्होंने इस भारतीय को पिछली बार 2010 एशियाई खेलों में हराया था। पुरुष एकल में दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी अजय जयराम को इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग से हार का मुंह देखना पड़ा जिन्होंने इस छठे वरीय भारतीय को 28 मिनट में 21-13 21-8 से हरा दिया। इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ यह जयराम की तीसरी हार है जो हैदराबाद एशिया टीम चैम्पियनशिप और फ्रेंच ओपन में भी उनसे हार गये थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles