नई दिल्ली: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा ने उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए और अपने गोल्ड मेडल को बचाने में सफल नहीं हो सके। नीरज ने फाइनल में 8वां स्थान हासिल किया, जिससे वे अपने खिताब का बचाव करने से चूक गए। वहीं, पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम भी मेडल जीतने में नाकाम रहे और फाइनल राउंड में 10वें नंबर पर रहे। दोनों खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन फैंस के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन उनका विश्व स्तर पर खेलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो के फाइनल में ओलिंपक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम और सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा दोनों का प्रदर्शन खराब रहा, लेकिन नीरज फाइनल में पोजीशन के मामले में अरशद से आगे रहे। फाइनल मुकाबले में नीरज ने 83.65 मीटर थ्रो करते हुए टॉप 10 में जगह बना ली थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने 84.03 मीटर थ्रो किया।
उनका तीसरा प्रयास फेल रहा जबकि चौथे प्रयास में उन्होंने 82.86 मीटर थ्रो किया और किसी तरह से टॉप 8 में 8वें नंबर पर रहे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना पांचवां प्रयास गंवा दिया और फाउल कर दिया और वो फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। नीरज ने 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन इस बार वो अपना गोल्ड मेडल डिफेंड नहीं कर पाए।
अरशद नदीम का फाइनल में 10वां स्थान
ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम का वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिससे वे अपने आप को साबित करने में असफल रहे। फाइनल में उन्होंने अपना पहला थ्रो 82.73 मीटर का फेंका, लेकिन इसके बाद उनका दूसरा प्रयास फाउल हो गया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 82.75 मीटर भाला फेंका, जबकि चौथा प्रयास फिर से फाउल रहा। भले ही उन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई, लेकिन आगे बढ़ने में वे नाकाम रहे और फाइनल में 10वें स्थान पर रह गए।


