WT20I में पहली बार 14वीं रैंकिंग टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी पर रहेंगी नजरें

0

नई दिल्ली: ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर जीत के साथ अभियान का आगाज किया। मीडिया रिपोट के अनुसार इसके बाद टीम इंडिया को अगला मुकाबला उस टीम से खेलना है जिनसे अभी तक उनका एक बार भी आमना-सामना नहीं हुआ है। हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड्स की, जो ICC वुमेंस T20I रैंकिंग में फिलहाल 14वें नंबर पर है। वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में अभी तक भारत और नीदरलैंड्स के बीच एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला (आज)17 जून को लीड्स में खेला जाएगा।

नीदरलैंड्स महिला टीम की बात करें तो इस वुमेंस वर्ल्ड कप में उनकी टीम भी एक मैच खेल चुकी है। पहले मैच में उनका सामना बांग्लादेश से हुआ था, जहां उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भले ही इस मैच में नीदरलैंड्स की टीम हार गई हो लेकिन वहां उन्होंने बांग्लादेश टीम को कड़ी टक्कर दी थी। उस मैच में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाने में कामयाब रही थी। इसके बाद 140 रन बनाने में बांग्लादेशी टीम को 19.1 ओवर लग गए थे। ऐसे में उम्मीद यही है कि नीदरलैंड्स की टीम अगले मैच भारत की भी कड़ी टक्कर देगी।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नीदरलैंड्स की कप्तान बाबेट डी लीड ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने 45 बॉल पर 5 चौके की मदद से 50 रन बनाए थे। ऐसे में टीम इंडिया को अपने अगले मैच में भी बाबेट लीड से सावधान रहने की जरूरत है। टीम इंडिया का पलड़ा इस मैच में जरूर भारी लग रहा है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में लेना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है। ऐसे में भारतीय टीम एक मजबूत प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी और अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम योगदान दिया था। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं ऋचा घोष ने निचले क्रम में आते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 34 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने कमाल दिखाते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इन तीनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here