थॉमस कप फाइनल: भारत ने कनाडा को 4-1 से दी मात, लक्ष्य सेन को मिली शिकस्त

0

नई दिल्ली : आयुष शेट्टी के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी की शानदार जीत की बदौलत 2022 के चैंपियन भारत ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को थॉमस कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप मैच में कनाडा को 4-1 से हरा दिया। हालांकि लक्ष्य सेन ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दुनिया के 13वें रैंकिंग वाले खिलाड़ी विक्टर लाई के खिलाफ 18-21, 21-19, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सात्विक और चिराग ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को 21-10, 21-11 से हराकर मैच बराबर कर दिया। हाल में हुई एशिया चैंपियनशिप के उपविजेता 20 वर्षीय आयुष ने फिर दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी ब्रायन यांग को 39 मिनट में 21-13, 21-17 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

भारतीय महिला टीम का डेनमार्क के खिलाफ मुकाबला

दूसरी युगल जोड़ी हरिहरन अमसकरुणन और एमआर अर्जुन ने टाइ अलेक्जेंडर लिंडेमैन और नाइल याकुरा पर 21-7, 21-15 की शानदार जीत के साथ भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। किदांबी श्रीकांत ने पांचवें और बेमानी मैच में दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी जोशुआ गुयेन को 21-17 21-12 से हरा दिया। चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। भारतीय महिला टीम दिन में बाद में अपने पहले मैच में डेनमार्क का सामना करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here