UP T20 League अंकतालिका: करन शर्मा नंबर 1, अभिषेक दूसरे पर; रिंकू ने भी बनाई जगह

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के अब तक आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं। रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवेरिक्स ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं, करन शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर-1 पर बने हुए हैं। अभिषेक गोस्वामी टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर इस सूची में जगह बना ली है।

टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में अभिनंदन सिंह शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जबकि जीशान अंसारी दूसरे नंबर पर हैं। टीमों की अंकतालिका में मेरठ मैवेरिक्स छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है। काशी रुद्रास दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि तीन में से दो मुकाबले गंवा चुकी भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स तीसरे स्थान पर है। नोएडा सुपर किंग्स चौथे, गोरखपुर लायंस पांचवें और कानपुर सुपरस्टार्स छठे स्थान पर मौजूद हैं।

UP T20 League 2026 के 8 मैचों के बाद अंकतालिका
क्रम टीम मैच जीत हार नेट रन रेट अंक
1 मेरठ मैवेरिक्स 3 3 0 +0.739 6
2 काशी रुद्रास 3 2 1 +0.552 4
3 लखनऊ फाल्कन्स 3 1 2 -0.048 2
4 नोएडा सुपर किंग्स 2 1 1 -0.134 2
5 गोरखपुर लायंस 3 1 2 -0.804 2
6 कानपुर सुपर स्टार्स 2 0 2 -0.557 0
UP T20 League 2026 के 8 मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
क्रम खिलाड़ी टीम रन मैच पारी सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
1 करन शर्मा काशी 161 3 3 92 80.50 164.29 0 2 5 15
2 अभिषेक गोस्वामी काशी 134 3 3 76 67 142.55 0 1 10 8
3 सिद्धार्थ यादव गोरखपुर 111 3 3 40 37 154.17 0 0 7 7
4 रिंकू सिंह मेरठ 108 3 3 55 54 189.47 0 1 8 8
5 स्वास्तिक चिकारा मेरठ 95 3 3 82 31.67 166.67 0 1 12 4
UP T20 League 2026 के 8 मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज
क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच पारी AVG SR इकॉनमी रेट 5+ विकेट 3+ विकेट मेडन
1 अभिनंदन सिंह लखनऊ 8 3 3 11.50 7.38 9.36 0 1 0
2 जीशान अंसारी मेरठ 7 3 3 14.43 9.43 9.18 0 1 0
3 यश गर्ग मेरठ 5 3 3 11.20 10.80 6.22 0 1 0
4 अटल बिहारी विपिन राय काशी 5 3 3 22.40 14.40 9.33 0 1 0
5 नवनीत कुमार लखनऊ 5 3 3 20.80 13 9.60 0 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here