DPL 2026 में वेस्ट दिल्ली का जलवा, नितीश-आयुष के पचासे; टॉप 5 बैटर-बॉलर

0

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के बावजूद वेस्ट दिल्ली की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। मुकाबले में नितीश राणा ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 23 गेंदों पर 50 रन बनाए। वहीं, कप्तान आयुष दोसेजा ने 33 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 35 मुकाबले पूरे होने के बाद टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में सार्थक रंजन अब भी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

यश ढुल 63 रन के अंतर से सार्थक रंजन के पीछे दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अंकतालिका में सेंट्रल दिल्ली किंग्स शीर्ष पर है और वह पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। पुरानी दिल्ली 6 दूसरे, आउटर दिल्ली वॉरियर्स तीसरे और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स चौथे स्थान पर हैं। इन तीनों टीमों के 11-11 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण पुरानी दिल्ली 6 दूसरे स्थान पर है। टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में अंशुमन हुड्डा अब भी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच के बाद अंकतालिका
रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q) 9 8 1 0 16 +1.559
2 पुरानी दिल्ली 6 9 5 3 1 11 +0.545
3 आउटर दिल्ली वॉरियर्स 8 5 2 1 11 +0.337
4 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 9 5 3 1 11 -0.338
5 वेस्ट दिल्ली लायंस 9 4 4 1 9 -0.378
6 नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 9 3 5 1 7 -0.310
7 ईस्ट दिल्ली राइडर्स 8 1 6 1 3 -1.304
8 न्यू दिल्ली टाइगर्स 9 1 8 0 2 -0.683
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
सार्थक रंजन 8 8 473 59.12 166.55 41 32
यश ढुल 9 9 410 51.25 214.66 35 32
यजस शर्मा 7 7 333 55.50 219.08 34 22
आर्यन गौर 7 7 305 50.83 168.51 32 15
यश भाटिया 8 8 304 60.80 162.57 21 21
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
अंशुमान हुड्डा 7 25.0 150 19 12.53 238 2 1
गविनिश खुराना 8 29.0 174 14 19.29 270 0 0
मोनी ग्रेवाल 9 33.0 198 13 23.77 309 0 0
मयंक गुसाईं 8 25.5 155 11 18.73 206 0 0
हर्ष त्यागी 7 21.0 126 11 15.27 168 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here