नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां इंडिया ए टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेने जा रही है। इस सीरीज में भारत के साथ-साथ श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें भी भाग लेंगी, जिसकी शुरुआत 9 जून से होगी। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव अब वनडे प्रारूप में भी अपने खेल को साबित करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड पहले से ही प्रभावशाली रहा है और इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। श्रीलंका में होने वाले ट्राई सीरीज से पहले बात अगर लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की हो तो इसमें वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में वैभव के अलावा शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, विराट कोहली, इशान किशन, संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ जैसे बैटर्स भी मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये सभी बैटर्स इस लिस्ट में किस-किस नंबर पर मौजूद हैं।
वैभव सूर्यवंशी बने लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर
वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर हैं। वैभव ने ये कमाल 14 साल 272 दिन की उम्र में किया था और पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ा था। पृथ्वी शॉ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने ये उपलब्धि 17 साल 320 दिन की उम्र में किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 18 साल 169 दिन की उम्र में शतक लगाया था।
भारत की तरफ से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने मुंबई के लिए 17 साल 292 दिन की उम्र में ये कमाल किया था जबकि वाशिंगटन सुंदर ने ये उपलब्धि अपने नाम पर 18 साल 45 दिन की उम्र में ही हासिल कर ली थी। इस लिस्ट में इशान किशन 9वें, ऋषभ पंत 7वें जबकि विराट कोहली 8वें स्थान पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में सबसे आखिरी स्थान पर यानी 10वें नंबर पर संजू सैमसन मौजूद हैं जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 19 साल 331 दिन की उम्र में केरल के लिए शतक लगाया था।
लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 बैटर
| नंबर | बल्लेबाज | राज्य/टीम | उम्र (जब शतक लगाया) | बनाम (विपक्षी टीम) | वर्ष |
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | बिहार | 14 वर्ष, 272 दिन | अरुणाचल प्रदेश | 2025 |
| 2 | पृथ्वी शॉ | भारत अंडर-19 | 17 वर्ष, 320 दिन | न्यूजीलैंड अंडर-19 | 2017 |
| 3 | शुभमन गिल | पंजाब | 18 वर्ष, 169 दिन | कर्नाटक | 2018 |
| 4 | यशस्वी जायसवाल | मुंबई | 17 वर्ष, 292 दिन | गोवा | 2019 |
| 5 | वाशिंगटन सुंदर | तमिलनाडु | 18 वर्ष, 45 दिन | त्रिपुरा | 2017 |
| 6 | उन्मुक्त चंद | दिल्ली | 18 वर्ष, 215 दिन | ओडिशा | 2011 |
| 7 | ऋषभ पंत | दिल्ली | 19 वर्ष, 18 दिन | झारखंड | 2016 |
| 8 | विराट कोहली | दिल्ली | 19 वर्ष, 110 दिन | उत्तर प्रदेश | 2008 |
| 9 | इशान किशन | झारखंड | 19 वर्ष, 230 दिन | सौराष्ट्र | 2018 |
| 10 | संजू सैमसन | केरल | 19 वर्ष, 331 दिन | गोवा | 2014 |


