वैभव सूर्यवंशी ने IPL प्लेऑफ में 12 छक्कों की पारी से रचा इतिहास, 7 दिग्गजों को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने पिछली 15 पारियों में जिस तरह धमाकेदार प्रदर्शन किया है, उसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल 2026 का यह सीजन उनके नाम से याद रखा जाएगा। 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने हर दिग्गज, हर विरोधी और हर क्रिकेट एक्सपर्ट को हैरान कर दिया है। बुधवार 27 मई 2026 को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। 29 गेंदों पर 97 रन की पारी के दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और एक प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

इस मामले में भी वैभव क्रिस गेल, शेन वॉटसन, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से आगे निकल गए। वैभव सूर्यवंशी ने जहां 7 छक्के लगाते ही आईपीएल में क्रिस गेल के एक सीजन में 59 छक्के वाले महारिकॉर्ड को तोड़ा था। वहीं उसके बाद भी उनका बल्ला नहीं थमा और एक एक करके इस तूफानी बल्लेबाज ने 15 छक्के जड़ दिये। अपने छक्कों से वैभव ने लगातार सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए।

IPL प्लेऑफ इतिहास: सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी: 12, बनाम SRH
शुभमन गिल: 10, बनाम MI
रजत पाटीदार: 9, बनाम GT
वीरेंद्र सहवाग: 8, बनाम CSK
रिद्दिमान साहा: 8, बनाम KKR
क्रिस गेल: 8, बनाम SRH
शेन वॉटसन: 8, बनाम SRH
श्रेयस अय्यर: 8, बनाम MI

SRH को मिली हार, टूर्नामेंट से हुआ बाहर होना तय

सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई और राजस्थान ने यह मुकाबला 47 रन से जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीजन वह अब तक 15 पारियों में 680 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप पर भी उनका कब्जा कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here