WCL 2026: लीग स्टेज के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों में कौन रहा सबसे आगे?

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन (डब्ल्यूसीएल 2026) के लीग चरण का समापन हो गया है। इंडिया चैंपियंस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लीग चरण के बाद बल्लेबाजों की सूची में भी बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पहले स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं खास बात यह है कि टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। भारतीयों में सबसे ज्यादा रन रॉबिन उथप्पा ने बनाए हैं। वह 4 मैचों में 142 रन बनाकर 11वें स्थान पर रहे। उनके बाद ऋषि धवन ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में 126 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी सेमीफाइनल में अब बतौर नंबर 1 बल्लेबाज उतरेंगे। उनके नाम 4 मैचों में 258 रन दर्ज हैं और डिविलियर्स ने 237 रन बनाए हैं।

डब्ल्यूसीएल 2026: टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में दो भारतीय

अगर गेंदबाजों की लिस्ट की बात करें तो साउथ अफ्रीका के हार्डस विलजोएन 4 मैचों में 11 विकेट लेकर नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं भारत के धवल कुलकर्णी 4 मैचों में 9 विकेट के साथ दूसरे और पीयूष चावला 5 मैचों में 8 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बिल हिल्फेनहास और साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

WCL 2026 के लीग स्टेज के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
जीन-पॉल डुमिनी 4 4 258 129.00 174.32 18 18
एबी डिविलियर्स 4 4 237 79.00 211.61 14 20
डी आर्सी शॉर्ट 5 5 225 45.00 234.38 16 22
रवि बोपारा 5 5 215 53.75 179.17 15 16
चैडविक वाल्टन 5 5 197 49.25 155.12 15 14
WCL 2026 के लीग स्टेज के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
हार्डस विलजोएन 4 15.5 95 11 11.45 126 0 1
धवल कुलकर्णी 4 16.0 96 9 15.89 143 1 0
पीयूष चावला 5 19.2 116 8 16.88 135 0 0
बेन हिल्फेनहास 5 19.4 118 8 19.13 153 0 0
इमरान ताहिर 4 16.0 96 7 16.29 114 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here