एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी विश्वविद्यालय में वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत हुई। यह आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में 10 से 14 दिसंबर तक कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर हो रहा है। उद्घाटन जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अनुपम चौकसे ने किया। इस दौरान प्रो. डॉ. एन.के. थापक, वाइस चांसलर; डॉ. सुनील सिंह, ओएसडी एलएनसीटी ग्रुप; पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर; आकाश दुबे, आईटी हेड; डॉ. रमेश शुक्ला, असिस्टेंट रजिस्ट्रार; आर.के. शर्मा, खेल अधिकारी टीआईटी; और पी.एस. दारा सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वेस्ट ज़ोन की लगभग 140 विश्वविद्यालयों के 1800 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा ने उद्घाटन समारोह को उत्साह से भर दिया। एलएनसीटी प्रबंधन ने टीमों, कोचों और अधिकारियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं ताकि प्रतियोगिता सुचारू और सुरक्षित तरीके से पूरी हो। पहले दिन के मुकाबलों में शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर, गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा, एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा और महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सभी मैचों का लाइव प्रसारण फ्रीडम ग्लोबल स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है।

