28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

भारतीय लीजेंड्स क्रिकेट टीम की कमान संभालेंगे भोपाल के जतिन सहाय सक्सेना, थाईलैंड में खेलेंगे एशिया लीजेंड्स कप

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और मध्य प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भोपाल स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-1 में सहायक के पद पर कार्यरत जतिन सहाय सक्सेना का चयन भारतीय लीजेंड्स क्रिकेट टीम में हुआ है। खास बात यह है कि जतिन न केवल टीम का हिस्सा होंगे, बल्कि थाईलैंड में आयोजित होने वाले एशिया लीजेंड्स कप में भारतीय टीम की कप्तानी भी करेंगे।

जतिन का चयन उनके हालिया शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। हरिद्वार में बोर्ड ऑफ वेटेरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) द्वारा आयोजित इंटर जोनल प्रतियोगिता में उन्होंने ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में जतिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का एकमात्र अविजित शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।

प्रथम एशिया लीजेंड्स कप का आयोजन BVCI के प्रेसिडेंट प्रवीण त्यागी (वीवीआईपी ग्रुप) और वाइस प्रेसिडेंट तरुणेश परिहार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 28 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक थाईलैंड में खेला जाएगा, जिसमें एशिया की विभिन्न लीजेंड्स टीमें भाग लेंगी।

भारतीय लीजेंड्स टीम में जतिन सहाय सक्सेना के साथ कई अन्य अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस से मो. कलीम खान, छत्तीसगढ़ वन विभाग से चन्द्रशेखर खूंटे और नागपुर के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज विक्रम बत्रा प्रमुख हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles